Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जेएससीए का धोनी पर बकाया था 1800 रुपये, जानें किसने जमा किया

स्पोर्ट्स डेस्क। शहर के पूर्व क्रिकेटरों के समूह ने शनिवार को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) कार्यालय में 1800 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट जमा कराया। यह राशि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बकाया के रूप में जमा कराया गया।


उल्लेखनीय है कि 30 अगस्त को जेएससीए के एजीएम में महेंद्र सिंह धौनी को अपनी वार्षिक रिपोर्ट में 1800 रुपये का कर्जदार दिखाया था. इसको लेकर स्थानीय खेल प्रेमियों में भी काफी रोष है. बाद में इस पर जेएससीए पदाधिकारी ने सफाई देते हुए कहा था कि धौनी की मेंबरशिप फीस में 1800 रुपये का जीएसटी नहीं जोड़ा गया था.


शेषनाथ पाठक ने बताया कि भारत को आइसीसी की सभी तीन प्रमुख ट्रॉफी दिलाने वाले धौनी के 1800 रुपये कर्जदार होने की बाद सुनने के बाद स्थानीय खेल प्रेमियों ने धन संग्रह किया और एडीएफसी बैंक से एक डिमांड ड्राफ्ट बना कर जेएससीए ऑफिस पहुंच गये. ड्रॉफ जमा कराने वाले में शेषनाथ पाठक के अलावा आनंद राव, सूप्रियो बोस, अंकित, अमित विकास, जय राम, श्रीराम शामिल थे



Herald