Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

20 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा IPL का पहला मैच, बनाया नया रेकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना काल के दौरान शुरू हुआ इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। दावा किया गया है कि 19 सितंबर को हुए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले को रिकॉर्ड 20 करोड़ दर्शकों ने टीवी पर देखा, जो अपने आप में रिकॉर्ड है।


उद्घाटन मैच क्रिकेट के एल-क्लासिको कहलाए जाने वाले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया था। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बात की जानकारी टि्वटर पर दी। शाह ने BARC इंडिया (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल, इंडिया) की रेटिंग का हवाला दिया।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मंगलवार को अपने ट्वीट किया, 'ड्रीम11 आईपीएल के ओपनिंग मैच ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। BARC के अनुसार, मैच देखने के लिए 20 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने ट्यूनइन किया। देश में किसी भी खेल लीग के उद्घाटन मैच का यह सबसे बड़ा आकड़ा है- किसी भी लीग को उसके पहले मैच में अभी इतनी बड़ी संख्या में दर्शक नहीं मिले हैं।



Herald