Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोदी सरकार का बड़ा फैसला- इन 20 खेलों के खिलाड़ियों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी

स्पोर्ट्स डेस्क। मोदी सरकार (Modi Government) ने मंगलवार को खिलाड़ियों को एक बड़ा तोहफा दिया है. केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा कि केंद्र ने 'सी' स्तर के सरकारी पदों पर बेहतरीन खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के लिए खेलों की सूची में रस्साकशी, मल्लखंब और पैरा-खेल जैसे 20 खेलों को शामिल किया है। केंद्र के तहत आने वाले खेल विभाग की ओर से भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों में किसी भी ग्रुप सी पद पर खिलाड़ियों की भर्ती के लिए 43 खेलों की सूची में कुछ और खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव के बाद यह कदम उठाया गया है


पहले की नीति के अनुसार तीरंदाजी, एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता सहित), आत्या-पात्या, बैडमिंटन, बॉल-बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बिलियर्ड्स एवं स्नूकर, मुक्केबाजी, ब्रिज, कैरम, शतरंज, क्रिकेट, साइकिलिंग, घुड़सवारी खेल, फुटबॉल, गोल्फ, जिम्नास्टिक (बॉडी बिल्डिंग सहित), हैंडबॉल, हॉकी, आइस-स्कीइंग, आइस-हॉकी, आइस-स्केटिंग और जूडो के साथ कबड्डी, कराटे-डो, कयाकिंग और कैनोइंग, खो-खो, पोलो, पावरलिफ्टिंग, राइफल निशानेबाजी, रोलर स्केटिंग, नौकायन, सॉफ्ट बॉल, स्क्वाश, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनी-कोइट, टेनिस, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन , कुश्ती और याचिंग को भी योजना में शामिल किया गया था।

अब बेसबॉल, रग्बी, बास्केटबॉल, बधिर खेल, टग-ऑफ-वॉर, मल्लखंब और पैरा स्पोर्ट्स (पैरा ओलंपिक और पैरा एशियन गेम्स में शामिल खेल) सहित 20 और खेलों को इसमें शामिल करने के लिए इस सूची का विस्तार किया गया है।



Herald