

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020) का शेड्यूल जारी हो चुका है। आईपीए के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंब को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रनर्स अप टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के साथ होगा। कोरोना वायरस महामारी की वजह से यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जा रहा है और इसका फाइनल 10 नवंबर को होगा। इस टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) अपना पहला मैच 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। आरसीबी आईपीएल टूर्नामेंट में ऐसी टीम है, जो आजतक खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में विराट कोहली पर इस साल आईपीएल ट्रॉफी जीतने का दबाव है।

विराट कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक अपनी पहली खिताबी जीत का इंतजार है। कोहली को बतौर कप्तान टूर्नामेंट में अब तक निराशा ही हाथ लगी है। उनसे साथी रोहित शर्मा के नाम बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है। कोहली ने कहा है वह इस बार काफी उम्मीदें रखते हैं और टीम को लेकर पहले से कहीं ज्यादा अच्छा महसूस कर रहे हैं। आरसीबी की टीमको बल्लेबाजी विभाग में सबसे मजबूत पक्षों में से एक के रूप में जाना जाता है, लेकिन उनकी गेंदबाजी ने टीम को पिछले कुछ वर्षों में कमजोर किया है।

2020 में आरसीबी के पास दो वर्ल्ड क्लास पेसर क्रिस मौरिस और डेल स्टेन हैं। उनके अलावा एडम जांपा ने हाल ही में केन रिचर्ड्सन को रिप्लेस किया है। ऐसे में जांपा यूएई की स्लो पिचों पर कारगर साबित हो सकते हैं।'आरसीबी बोल्ड डायरीज' शो में बात करते हुए विराट कोहली ने आगामी सीजन को लेकर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा कि 2016 आईपीएल का सीजन काफी यादगार है। इस सीजन में आरसीबी फाइनल तक पहुंची थी। विराट कोहली एक बार फिर टूर्नामेंट के लिए संतुलित टीम से संतुष्ट महसूस कर रहे हैं।
Herald