Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिग बैश लीग 2020-21 का हिस्सा बन सकते हैं युवराज सिंह, ऑस्ट्रेलिया कर रहा मदद

स्पोर्ट्स डेस्क। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह बिग बैश लीग (BBL) में खेलना चाहते हैं और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) उनके लिए क्लब ढूंढने में मदद कर रहा है. अभी तक भारत का कोई भी खिलाड़ी बीबीएल में नहीं खेला है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) सक्रिय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता है.


बाहर की टी20 लीग में हिस्सा लेने वाले युवराज सिंह पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने ग्लोबल टी20 कनाडा में हिस्सा लिया था और अब खबर है कि वो ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बीबीएल का 10वां सीजन 3 दिसंबर से 6 फरवरी के बीच खेला जाना है। किसी भी विदेशी लीग में हिस्सा लेने के लिए जरूरी है कि खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट से रिटायर हो चुका हो, जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भी शामिल है। युवी जून 2019 में ऐसा कर चुके हैं।


युवराज के मैनेजर जैसन वार्न ने ने पुष्टि की कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस पूर्व भारतीय आलराउंडर में दिलचस्पी रखने वाली फ्रेंचाइजी ढूंढने की कोशिश कर रहा है। वॉर्न ने सोमवार को कहा, 'हम सीए के साथ मिलकर टीम तलाश रहे हैं।' विश्व कप 2011 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे युवराज ने 2017 के बाद भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। बाए हाथ के इस बल्लेबाज ने 304 वनडे में 8701 रन बनाने के अलावा 111 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने देश की तरफ से 40 टेस्ट और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं।



Herald