Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने बुमराह को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज

स्पोर्ट्स डेस्क। लंबे इंतजार के बाद 6 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया और परंपरा के अनुसार मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स 19 सितंबर को अबुधाबी में पहले मैच में पिछले साल के उप विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगा। भारत में कोविड-19 के मामलों के बढ़ने के कारण विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग का आयोजन इस साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन स्थानों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में किया जा रहा है।


तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी प्रतिभा से तीनों ही फॉर्मेट में धाक जमाई है। सटीक यॉर्कर डालने के हुनर की वजह से ही बल्लेबाज उनसे डरते हैं और उनको इतना खतरनाक गेंदबाज माना जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग में यह गेंदबाज मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलता है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेम्स पैटिंसन ने बुमराह को सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाज बताया है।


बुमराह ने अब तक 14 टेस्ट में 68 और 64 वनडे में 104 विकेट लिए हैं। 49 टी-20 में उनके नाम 59 विकेट दर्ज हैं। बुमराह ने आईपीएल के 77 मैच में 82 विकेट लिए हैं। वहीं, पेटिसन ने 21 टेस्ट में 81 और 15 वनडे में 16 विकेट लिए हैं। उन्होंने 4 टी-20 में 3 ही विकेट लिए हैं।



Herald