

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोनावायरस के बीच 6 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया आज अपना पहला टी-20 खेलेगी। टीम को इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में 3 टी-20 की सीरीज खेलना है। सभी साउथैंप्टन में खेले जाएंगे। पहला मैच 4, दूसरा 6 और तीसरा 8 सितंबर को होगा। टी20 विश्व रैंकिंग में शीर्ष दो टीमों के बीच होने वाली इस सीरीज के काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया की नंबर एक टीम है और इंग्लैंड के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। दोनों टीमों के पास दुनिया के कुछ सबसे आक्रामक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं।

इंग्लैंड ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट के साथ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज भी खेली है. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से 6 महीन के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने मैदान पर उतर रही है. ऑस्ट्रेलिया ने अपना आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. 13 मार्च और ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज को कोरोना वायरस की वजह से पहले मुकाबले के बाद ही रद्द कर दिया गया था.

अगला टी-20 विश्व कप अब अक्तूबर-नवंबर 2021 में भारत में होगा, ऐसे में आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने इंग्लैंड के साथ सीरीज को लेकर कहा, ‘उम्मीद करता हूं कि यह फाइनल की झलक होगा।’ उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच प्रतिद्वंद्विता हमेशा रोमांचक होती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप किसके सामने खेल रहे हैं या कहां खेल रहे हैं। अगर आप सड़क पर भी खेल रहे हैं तो भी रोमांच होगा।
Herald