Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली से पीटरसन ने कहा- 'ये टी20 है टेस्ट क्रिकेट नहीं नेट में थोड़ा तेज शॉट लगाओ'

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के लिए सभी टीमों और खिलाड़ियों ने अपनी कमर कस ली है। जरूरी क्वारंटाइन और कोरोना वायरस टेस्ट के बाद खिलाड़ियों ने मैदान पर प्रैक्टिस शुरू कर दी है। सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ऐसी टीम है, जो अभी ट्रेनिंग शुरू नहीं कर पाई है। विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। वो लगातार अपनी प्रैक्टिस और वर्कआउट सेशन के वीडियो शेयर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने प्रैक्टिस सेशन की एक वीडियो शेयर की थी।

इस वीडियो को देखने के बाद आरसीबी फैंस तो काफी खुश हुए थे, लेकिन पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने उन्हें कुछ सलाह दी और लिखा कि, कुछ अलग करो और इसके साथ जाओ, ये टी20 क्रिकेट है ना कि टेस्ट मैच। आईपीएल शुरू होने में महज 15 दिन बाकी है ऐसे में सभी टीमें प्रैक्टिस में बिजी हैं। कैप्टन कोहली भी अपनी टीम आरसीबी के साथ जोरदार ट्रेनिंग कर रहे हैं।

प्रैक्टिस की थकान को मिटाने के लिए विराट कोहली बाथ टब में रिलेक्स करते भी नजर आ रहे हैं। कोहली ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें में आइस बाथ का लुत्फ उठा रहे हैं। इसके साथ ही कोहली ने अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ प्रैक्टिस करते और फुटबॉल खेलते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।



Herald