ब्रसेल्स
चार बार के ओलंपिक चैम्पियन ब्रिटेन के मो फराह और सिफान हसन ने ब्रसेल्स में वैन डैम मेमोरियल मीटिंग (Memorial Van Damme meeting) में एक घंटे की दौड़ में नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया. यानी दो घंटे में दो विश्व कीर्तिमान रचे गए.
कोरोना वायरस महामारी के कारण दर्शकों के बिना आयोजित हो रही इस प्रतिस्पर्धा में नीदरलैंड की हसन ने महिलाओं की दौड़ में इथोपिया की डिरे टूने के 18.517 किलोमीटर के रिकॉर्ड में सुधार करते हुए एक घंटे में 18.930 किलोमीटर की दूरी तय की. डिरे ने 2008 में ओस्त्रावा गोल्डन स्पाइक मीटिंग में यह रिकॉर्ड बनाया था.
मीटिंग की आखिरी दौड़ डायमंड लीग सीरीज का भी हिस्सा है. इसमें फराह ने हैले गेब्रसेलास्सी के 13 साल के रिकॉर्ड को तोड़ा. गेब्रसेलास्सी ने 21.285 किलोमीटर दौड़ का रिकॉर्ड कायम किया था, जबकि बशीर अब्दी के साथ दौड़ते हुए सोमालियाई मूल के ब्रिटिश धावक फराह ने 21.330 किलोमीटर की दूरी तय की. अब्दी उनसे आठ मीटर पीछे रहे.
The post फराह ने 21.330 KM की दूरी में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,महिलाओं में सिफान का कमाल appeared first on Bhavtarini.