Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

24 बॉल में 80 रन लुटाने पर सहवाग ने लिए RCB के डेथ बोलर्स से मजे, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल-13 के बेहद रोमांचक मुकाबले में सोमवार को विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सुपर ओवर में हरा दिया। आईपीएल 2020 में ये दूसरा मुकाबला टाई हुई। इससे पहले दिल्ली और पंजाब का मुकाबला टाई हुआ था और सुपर ओवर में दिल्ली ने मुकाबला जीत लिया था। हार जीत के अलावा इस मैच में युवा बल्लेबाज ईशान किशन की बल्लेबाजी, कायरन पोलार्ड का मध्यक्रम में संयमित खेल और भी तमाम मैच के ऐसे पहलू थे जिनपर गौर करना चाहिए। मुंबई ने इसके जवाब में आरसीबी की लचर फील्डिंग और खराब डेथ बॉलिंग का फायदा उठाकर आखिरी चार ओवर में 80 रन जोड़कर पांच विकेट पर 201 रन बनाए और मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया। बेंगलोर के गेंदबाजों के आखिरी ओवरों में काफी रन जुटाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें मजेदार अंदाज में ट्रोल किया है।

वीरेंद्र सहवाग ने अपने कार्यक्रम 'वीरू की बैठक' में एक समय जीत की कगार पर पहुंचने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजों के अंतिम ओवरों में रन लुटाने पर काफी मजे लिए। उन्होंने कहा कि, ''जिंदगी में अगर इंटरटेनमेंट चाहिए तो किसी चीज पर भरोसा करो या न करो लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की डेथ बोलिंग पर भरोसा जरूर करो। क्योंकि जीते हुए मैच को ये सुपर ओवर तक ले जाते हैं। खैर, चीकू की टीम यह मैच जीत गई पिछले साल की चैम्पियन के खिलाफ।

इस मैच में मुंबई इंडियंस की पारी के 16 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 122-4 था। इस समय ईशान किशन और खतरनाक कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी कर रहे थे। यहां से मुंबई को जीतने के लिए 24 गेंदों में 80 रनों की जरूरत थे। इतनी गेंदों में इतने रन बनाना कभी आसान नहीं होता। यहां पर पारी का 17वां ओवर डालने आए एडम जाम्पा के ओवर में किशन और पोलार्ड ने 27 रन बटोरे जबकि अगले ओवर में चहल के 22 रन बने। यानी दो ओवरों में ही 49 रन बन गए। यहां से मुंबई को जीतने के लिए 12 गेंदों पर 31 रन चाहिए थे। नवदीप सैनी ने 19वां ओवर डालते हुए 12 रन दिए। आखिरी ओवर में जीतने के लिए 19 रन चाहिए थे जिसे पोलार्ड और ईशान किशन ने मिलकर बना लिया। किशन हालांकि दुर्भाग्शाली रहे और मात्र 1 रन से शतक से चूक गए।



Herald