Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन से ठगी, चेन्नई के उद्योगपति ने लगाया 4 करोड़ रुपये का चूना

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के साथ ठगी हुई है। उन्होंने चेन्नै सिटी पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके साथ 4 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। दरअसल, भज्जी ने एक व्यापरी को 4 कराड़ रुपये दिए थे, जो उनके पैसे लौटा नहीं रहा है, जबकि व्यापारी का कहना है कि उसने सारे पैसे लौटा दिए हैं। इस मामले में हरभजन ने चेन्नई के एक व्यापारी के खिलाफ सिटी पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। जेल जाने से बचने के लिए इस शिकायत के खिलाफ व्यापारी ने अग्रिम जमानत हासिल करने के लिए मद्रास हाईकोर्ट की शरण ली है।

हरभजन सिंह के साथ हुआ यह मामला पांच साल पुराना है। साल 2015 में भज्जी ने अपने एक दोस्त के कहने पर चेन्नई के व्यापारी जी महेश को कुल 4 करोड़ रुपये दिए थे। वादे के मुताबिक कुछ दिनों के बाद ही उनको यह पैसे लौटाने थे लेकिन भज्जी को महेश ने अब तक उनकी रकम नहीं लौटाई है।


उधार के तौर पर दिए गए इस पैसे की वसूली 5 साल बाद भी नहीं हो पाने के बाद परेशान होकर भारतीय स्पिनर ने चेन्नई के इस व्यापारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।बता दें कि हरभजन को आईपीएल में खेलने के लिए यूएई जाना था, लेकिन उन्होंने पारिवारिक वजह से अपना नाम वापस ले लिया है।



Herald