Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीसंत का बैन हुआ खत्म, 7 साल के बाद अब मैदान पर दिखेगा 37 साल का ये तेज गेंदबाज

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का 7 साल का बैन रविवार को खत्म हो गया। श्रीसंत पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप के मामले में लाइफ टाइम बैन लगाया गया था, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इसे घटाकर इसे 7 साल का कर दिया था। 37 साल के तेज गेंदबाज श्रीसंत ये साफ कर चुके हैं कि बैन के बाद वो घरेलू क्रिकेट में खेलेंगे तो वहीं उनकी होम टीम केरल की तरफ से भी ये कहा जा चुका है कि अगर वो अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं तो वो उन्हें टीम में शामिल करने पर विचार करेंगे।


वहीं बैन खत्म होने के बाद श्रीसंत ने कहा कि मैं अब आजाद हूं। 37 साल के श्रीसंत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि बैन खत्म होने पर उनका कम से कम घरेलू करियर को दोबारा शुरू करने का इरादा है और उनके घरेलू राज्य केरल ने वादा किया है कि अगर यह तेज गेंदबाज अपनी फिटनेस साबित कर दे तो वे उसके नाम पर विचार करेंगे।


श्रीसंत ने प्रतिबंध समाप्त होने से कुछ दिन पहले शुक्रवार को ट्वीट किया, 'मैं अब किसी भी तरह के आरोपों से पूरी तरह मुक्त हूं और अब उस खेल का प्रतिनिधित्व करूंगा जो मुझे सबसे अधिक पसंद है। मैं प्रत्येक गेंद पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा फिर चाहे यह अभ्यास ही क्यों ना हो। मेरे पास अधिकतम पांच से सात साल का समय बचा है और मैं जिस भी टीम की ओर से खेलूंगा उसके लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा।



Herald