
वेलिंगटन। पांच सितंबर (एपी) अर्जेंटीना राष्ट्रीय रग्बी टीम के छह सदस्यों को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है। अर्जेंटीना रग्बी संघ ने बयान में यह जानकारी दी।
बयान के अनुसार खिलाडिय़ों को हालांकि कोई लक्षण नहीं हैं और उन्हें पृथकवास में रखा गया है। बयान के मुताबिक, ;;संक्रमण को कम करने और स्वास्थ्य ;बबल बनाने के लिये किये गये परीक्षण में छह पॉजिटिव मामले सामने आये।
इससे इस सत्र में होने वाली चार देशों की रग्बी चैमपियनशिप पर संशय के बादल छा गये हैं जिसमें अर्जेंटीना के अलावा आस्ट्रेलया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।(एजेंसी)