Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Barcelona team के साथ अभ्यास के लिये लौटे मेस्सी

बार्सीलोना। लियोनेल मेस्सी बुधवार को अभ्यास के लिये बार्सीलोना टीम के साथी खिलाडिय़ों के साथ नजर आये। मेस्सी सोमवार को इस फुटबॉल क्लब में वापसी के बाद से अलग अभ्यास कर रहे थे।

क्लब से अलग होने की इच्छा जताने के बाद से वह टीम के साथ नहीं थे। बाद में कानूनी लड़ाई से बचने के लिये उन्होंने क्लब के साथ बने रहने का फैसला किया।

उन्हें टीम के बाकी सदस्यों के साथ अभ्यास करने के लिये दो बार कोरोना वायरस जांच करानी पड़ी। फिलीप काउंटिन्हो भी टीम में लौटे हैं जो अब तक अलग अभ्यास कर रहे थे। क्लब को शनिवार को तीसरे डिविजन के क्लब नैस्टिक से अभ्यास मैच खेलना है। (एजेंसी)