Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Barcelona से ट्रांसफर पर एटलेटिको मैड्रिड पहुंचे लुईस सुआरेज

मैड्रिड।बार्सीलोना ने बुधवार को कहा कि उसने एटलेटिको मैड्रिड से उरूग्वे के स्ट्राइकर लुईस सुआरेज को 'ट्रांसफर करने का करार किया है जो 6० लाख यूरो (7० लाख डालर) राशि का है।

सुआरेज ने बार्सीलोना के साथ छह सफल सत्र खेले जिसमें उन्होंने 13 खिताब जीते। वह लियोनल मेस्सी (634) और सीजर रोड्रिगेज (232) के बाद बार्सीलोना के तीसरे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं जिन्होंने 198 गोल दागे हैं।

बार्सीलोना के नये कोच रोनल्ड कोएमैन ने कहा था कि सुआरेज की उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं तो 33 साल के खिलाड़ी को नये क्लब से करार करना था। क्लब ने उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनायें भी दीं। क्लब ने कहा कि गुरूवार को सुआरेज एक कांफ्रेंस भी करेंगे।(एजेंसी)