Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया, कब जारी किया जाएगा IPL 2020 का शेड्यूल

 नई दिल्ली 
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीगों में से एक इंडियन प्रीमियर लीग का यूएई में आयोजन शुरू होने में अब बस कुछ दिन ही बाकी है। इस साल इसका आयोजन मार्च में भारत में होना था लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अब इ लीग का आयोजन यूएई में हो रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हर कोई इस बात को लेकर उत्सुक है कि इसका शेड्यूल कैसा होगा और कौन सी टीम कहां-कितने मैच खेलेगी। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया है कि इसका शेड्यूल कब जारी होगा।

पूर्व कप्तान ने कहा है कि शुक्रवार यानी 4 सितम्बर को इंडियन प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के  2 खिलाड़ी और 11 सपोर्ट स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके चलते बीसीसीआई शेड्यूल जारी नहीं कर सकी थी। ऐसे में शेड्यूल का इंतज़ार और बढ़ गया था। हालांकि अब सौरव गांगुली ने साफ कर दिया है कि शुक्रवार को आईपीएल का पूरा शेड्यूल सामने आ जाएगा।

बता दें कि इस बार आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई के तीन क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। टूर्नामेंट खेलने के लिए सभी फ्रेंचाइजी यूएई पहुंच चुकी हैं और वहां प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। टूर्नामेंट का आगाज तीन बार की चैम्पियन और पिछले सीजन की उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स और चार बार की विजेता मुंबई इंडियन के बीच मुकाबले से होगा। लीग का फाइनल मुकाबला मंगलवार 10 नवंबर को होगा। ऐसा पहली बार है जब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकेंड के दिन न होकर किसी वर्किंग डे पर होगा।  

The post BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया, कब जारी किया जाएगा IPL 2020 का शेड्यूल appeared first on Bhavtarini.