

स्पोर्ट्स डेस्क। बीसीसीआई के शेड्यूल जारी नहीं करने की वजह से आठों फ्रेंचाइजियों परेशान हैं और अपने प्लान नहीं बना पा रही हैं. यूएई में मौजूद फ्रेंचाइजी के एक सूत्र ने कहा, "बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल कार्यक्रम के बारे में कुछ नहीं बताया है लेकिन हम फ्रेंचाइजियों के लिए आईपीएल मानो आज से ही शुरू है क्योंकि अगर इस बार आईपीएल नहीं होना होता तो बीसीसीआई हमें काफी पहले बता चुकी होती. फ्रेंचाइजियों ने टीमों पर काफी पैसा खर्च किया है. पॉजिटिव मामले लगातार आते जा रहे हैं।

आईपीएल 2020 का पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं इसका फाइनल 10 नवंबर को होगा लेकिन अब बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने खुद ही इस बात का खुलासा कर दिया है कि गुरुवार यानी आज आईपीएल के पूरे शेड्यूल को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और शुक्रवार यानी चार सितंबर को इसे ऑफिशियली जारी कर दिया जाएगा।

बता दें कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के 2 खिलाड़ी और 11 सपोर्ट स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके चलते बीसीसीआई शेड्यूल जारी नहीं कर सकी थी। ऐसे में शेड्यूल का इंतज़ार और बढ़ गया था। हालांकि अब सौरव गांगुली ने साफ कर दिया है कि शुक्रवार को आईपीएल का पूरा शेड्यूल सामने आ जाएगा।
Herald