

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है. कोविड 19 की वजह से आईपीएल इस साल इंडिया में नहीं खेला जा रहा है. टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह यूएई पहुंचे हुए हैं. जय शाह ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले शारजाह के मैदान का मुआयना किया और तैयारियों पर संतोष जाहिर किया.

आज आईपीएल का आगाज हो जाएगा जब डिफेंडिंग चैम्पियन रोहित की मुंबई इंडियंस का सामना पहले मैच में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। भारत में कोरोना महामारी के बढते मामलों के कारण टूर्नामेंट यूएई में खेला जा रहा है और मैदान में दर्शक नहीं होंगे। कठिन हालात में सिनेमा और क्रिकेट के लिए तरस रहे दर्शकों के लिए भी यह आईपीएल खास रहेगा।

आपकी जानकारी के लिए आईपीएल में इस बार 10 बार एक दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे। दो मैचों वाले दिन पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे और दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से शुरु होगा। शाम के सभी मैच भारतीय समयानुसार साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे। दुबई में 24, अबु धाबी में 20 और शारजाह में 12 मुकाबले खेले जाएंगे।
Herald