Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली के धुरंधर क्‍या इस आईपीएल में खिताब कर पायेंगे अपने नाम

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के शुरू होने में अब महज तीन दिन बचे हैं, लेकिन इसका फीवर अभी से चढ़ने लगा है. यूनाइटेड अरब अमीरात में इस बारे खेले जाने वाले आईपीएल मुकाबले में एक बार फिर से सबकी नजर कप्‍तान विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर होगी, जो साल 2016 के बाद बेहद संतुलित होने के बावजूद भी खिताब से दूर रही है. अभी भी कोहली सेना को खिताब का इंतजार है. क्‍या यह साल कोहली के धुरंधर के नाम होगा खिताब ?

आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर रही पायी है. कोहली की मौजूदा टीम 2016 के बाद से सबसे संतुलित टीम है जब वह तीसरी बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फिर हार गई थी. विराट कोहली की टीम में क्रिस गेल से लेकर ए बी डी विलयर्स जैसे धाकड़ बल्‍लेबाजों के साथ डेल स्‍टेन, उमेश यादव और यू सी चहल जैसे वर्ल्‍ड क्‍लास गेंदबाज शामिल रहे हैं.

कोहली खुद भी मास्‍टर बल्‍लेबाज हैं, मगर उनके बल्‍ले का जलवा भी आरसीबी को खिताब तक ले जाने में असफल रही है. ऐसे में, इस बार भारत से बाहर हो रहे आईपीएल में आरसीबी ने क्रिस मॉरिस और एरॉन फिंच को लाकर अपनी टीम को मजबूत करने की कोशिश की है. आरसीबी ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी हरफनमौला क्रिस मॉरिस पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए और प्रबंधन को डेथ ओवरों में उनसे कसी हुई गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम पर आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद होगी.

2017 में क्रिस गेल के जाने के बाद से आरसीबी की बल्लेबाजी कोहली और एबी डिविलियर्स पर निर्भर रही है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच के आने से उन पर दबाव कुछ कम होगा. कोहली अब फिंच के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं या तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं. ऐसे में पार्थिव पटेल या देवदत्त पडीक्कल उनके साथ पारी की शुरुआत करेंगे. तो क्‍या यह‍ बदलवा कोहली के टीम को आईपीएल की ट्राफी दिला पायेगी. यह देखना दिलचस्‍प होगा.

The post कोहली के धुरंधर क्‍या इस आईपीएल में खिताब कर पायेंगे अपने नाम appeared first on Live Cities.