

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट को नुकसान पहुंचना लगातार जारी है. बांग्लादेश की टीम पर एक बार फिर से कोरोना वायरस की मार पड़ी है.
बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज सैफ हसन और टीम के स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच निक ली कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। बीसीबी ने श्रीलंका दौरे से पहले सोमवार को 17 खिलाड़ियों और सात स्टाफ सहित 24 सदस्यों को टेस्ट किया गया था। ली का गत अगस्त को दुबई में टेस्ट पॉजिटिव आया था, लेकिन 10 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के बाद 23 अगस्त को उनका नतीजा नेगेटिव आया था। ढाका आने पर वह 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहे थे।
आपको बता दे की दो अहम मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. बोर्ड इन दोनों की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री को ट्रेस कर रहा है ताकि वायरस को ज्यादा फैलने से रोका जा सके. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बल्लेबाज हसन और सलाहकार ली को आइसोलेशन में भेजे जाने की जानकारी भी दी है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के स्पोर्ट्स फिजिशियन डॉक्टर देबाशीष चौधरी ने कहा, ''कोरोना वायरस मामलों में हमारे सलाहकार ली के मामले की जांच कर रहे हैं कि यह नया या पुराना संक्रमण है. इसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जायेगी.''

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब बांग्लादेश की टीम में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं. बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा, स्टार खिलाड़ी तमीम इकबाल भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. बांग्लादेश में अभी तक कोरोना संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामले आ चुके हैं और 4500 से अधिक मौतें हो चुकी हैं . बता दें कि बांग्लादेश की टीम ने कोरोना वायरस का कहर शुरू होने के बाद से ही इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेला है. हालांकि टीम अगले महीने श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है.
Herald