

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और वो अक्सर टीम इंडिया की तारीफ करते रहते हैं। यही नहीं वो विशेष रूप से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बहुत ही सराहना करते हैं जिनकी पाकिस्तान के कई बल्लेबाजों के साथ पिछले कई साल से तुलना की जाती रही है। अब शोएब अख्तर की पाकिस्तान में इस बात को लेकर आलोचना की जा रही है कि वो क्यों भारतीय क्रिकेटर्स की तारफी करते रहते हैं जो वर्ल्ड क्रिकेट में इन दिनों राज कर रहे हैं।

अख्तर ने पूछा, 'मैं विराट कोहली की तारीफ क्यों न करूं? क्या इस समय पाकिस्तान या सारी दुनिया में कोई ऐसा खिलाड़ी है जो कोहली के करीब भी पहुंचता है?' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों नाराज हैं। उन्हें मेरी आलोचना करने से पहले आंकड़ों पर नजर डालनी चाहिए। क्या वह अपने दिल में सिर्फ इसलिए नफरत रखेंगे कि वह एक भारतीय है, क्या हम उसकी तारीफ नहीं करेंगे?'

अख्तर ने कहा, 'कोहली के नाम 70 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। और किसके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिलहाल इतने शतक हैं? भारत के लिए उन्होंने कितनी सीरीज जीती हैं? क्या मुझे फिर उसकी तारीफ नहीं करनी चाहिए? यह बहुत हैरानी की बात है। हम सब देख रहे हैं कि वह इस समय दुनिया का सबसे बड़ा बल्लेबाज है। वह और रोहित शर्मा हमेशा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।' अख्तर ने सवाल पूछते हुए कहा, 'बताइए हमें उनकी तारीफ क्यों नहीं करनी चाहिए।
Herald