Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी टीम के खिलाड़ियों का डांस देख प्रीति जिंटा ने कहा- लग रहा है लड़के काफी मेहनत कर रहे हैं

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2020 में काफी कुछ अलग होने वाला है। मैच के दौरान स्टेडियम सूना रहेगा और फैंस के शोर इस बार नहीं सुनाई देंगे। कई नियम बदले होंगे और इन सब बातों के बीच हर टीम खुद को विजेता बनाने की कोशिश करती नजर आएगी। IPL-13 को जीतने के लिए प्रबलदार टीमों की सूची में शामिल किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इन दिनों अभ्यास सत्र में जमकर अभ्यास कर रही है. इस दौरान पंजाब के नए कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुल (K L Rahul) और टीम के हेड कोच अनिल कुंबले कई मौकों पर अहम रणनीतियां बनाते और नेट्स में बातचीत करते देखे गए हैं।

आपको बता दे की टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टीमों की सोशल मीडिया टीम भी अपने खिलाड़ियों की प्रैक्टिस और ट्रेनिंग की वीडियो-फोटो शेयर करती रहती है। इसमें कभी खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत दिखती है तो कई बार उनको मस्ती-मजाक करते हुए भी देखा जा सकता है। इस कड़ी में एक भी खिताब नहीं जीत सकी किंग्स इलेवन पंजाब ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके खिलाड़ी नाचते नजर आ रहे हैं। इस पर टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने मजेदार कमेंट किया है।

फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें टीम के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह और हरप्रीत डांस करते नजर आ रहे हैं। डांस शुरू करने से पहले अर्शदीप गेंदबाजी करते दिखाई पड़ते हैं वहीं हरप्रीत के हाथों में बैट है। इस वीडियो को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस मजेदार वीडियो पर टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने भी मजेदार कमेंट किया है।



Herald