Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्राइवेट बीच पर लुत्फ उठाते नजर आए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी

नई दिल्ली
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) टीम आईपीएल में अपना पहला खिताब जीतने का इंतजार कर रही है। प्रतिष्ठित टी20 लीग आईपीएल के अगले सीजन में टीम की कमान लोकेश राहुल संभालेंगे। यूएई में 19 सितंबर से लीग का आगाज होगा जिससे पहले टीमें प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा ले रही हैं। पंजाब टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन के दौरान कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जैसे ही आराम का वक्त मिला तो वे समुद्र के किनारे चले गए। पंजाब फ्रैंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें खिलाड़ी प्राइवेट बीच पर मजे लेते नजर आ रहे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब ने ट्वीट किया, 'ट्रेनिंग दे बीच थोड़ा मस्ती वी जरुरी है।' वीडियो में हर खिलाड़ी अपनी पसंद का काम करते नजर आ रहा है। स्टार बल्लेबाज मयंक अग्रवाल एक कुर्सी पर आराम कर रहे थे तो टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले अपने फटॉग्राफी कौशल को दिखा रहे थे। उन्होंने मोहम्मद शमी को अपनी हथेली में चांद पकड़ते एक फोटो भी क्लिक की। वीडियो में कुंबले कहते हैं, शमी के हाथ में चांद, नील आर्मस्ट्रॉन्ग के बाद शमी चांद के पास। भारत में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन 19 सितंबर से यूएई में खेला जाना है। इसके लिए सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं और प्रैक्टिस में जुटी हैं।
 

The post प्राइवेट बीच पर लुत्फ उठाते नजर आए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी appeared first on Bhavtarini.