

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के मौजूदा सत्र में शानदार लय में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के सहजता से बड़े शॉट खेलने की क्षमता से टीम ने करीबी मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की. पंजाब की टीम के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने में सफल रहा. उनकी इस धमाकेदार पारी के बाद केरल के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन्हें अगला धोनी करार दिया.

हाल ही में कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा केरल के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से किए जाने के बाद क्रिकेट जगत से तीखी प्रतिक्रिया आई. गौतम गंभीर ने यहां तक कहा कि संजू को किसी अन्य खिलाड़ी की तरह बनने की जरूरत नहीं है. इस मामले में अब स्वयं राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है.संजू सैमसन ने मंगलवार को कहा कि भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तरह ‘कोई नहीं खेल सकता’ और ‘ किसी को इसकी कोशिश भी नहीं करनी चाहिये

सैमसन ने कहा, ‘‘ मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं, मैं इसमें सर्वश्रेष्ठ कैसे कर सकता हूं और मैं मैच कैसे जीत सकता हूं.’’ केरल के इस बल्लेबाज से पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर भी सहमत दिखे. गंभीर ने कहा कि 25 साल के इस खिलाड़ी को अगला धोनी बनने की जगह भारतीय क्रिकेट का संजू सैमसन बनने पर ध्यान देना चाहिए.
Herald