

स्पोर्ट्स डेस्क। एस श्रीसंत पर से बैन खत्म हो गया है. अब वो क्रिकेट के मैदान पर दोबारा वापसी कर सकते हैं. श्रीसंत ने ट्वीट करके भी लिखा है कि वो अब किसी भी तरह के क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं. क्रिकेट में वापसी के लिए श्रीसंत कड़ी मेहनत भी करने लगे हैं. उनका गेंदबाजी अभ्यास करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाज को परेशान कर डालते हैं।

श्रीसंत का कहना है कि मुझे बुलाओ, मैं आऊंगा और कहीं भी क्रिकेट खेलूंगा. इससे उनके चेहरे पर हताशा साफ दिखाई दे रही थी. 2007 टी20 विश्व कप और 2011 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे श्रीसंत ने यह बयान 2013 में बीसीसीआई द्वारा तथाकथित आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में उन पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध समाप्त होने के बाद दिया है.श्रीसंत ने कहा, मैं ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, और श्रीलंका के एजेंटों से बात कर रहा हूं और मैं इन देशों में क्लब स्तरीय क्रिकेट खेलना चाहता हूं।
.@sreesanth36 on ????????
— Sai Kishore (@SaiKishore537) September 15, 2020
Credit: Sahil Raina/Instagram pic.twitter.com/7TbuhLwDbK
मेरा लक्ष्य 2023 विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना है. मेरी दूसरी इच्छा यह है कि मैं लॉर्डस में एमसीसी और विश्व एकादश के बीच होने वाले मैच में खेलना चाहता हूं.बीसीसीआई ने 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था. 2015 में हालांकि दिल्ली की एक विशेष अदालत ने उन पर लगे सभी आरोपों से उन्हें बरी कर दिया था.वर्ष 2018 में केरल उच्च न्यायालय ने बीसीसीआई द्वारा उन पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को खत्म कर दिया था और उनके खिलाफ सभी कार्यवाही को भी रद्द कर दिया था.
Herald