

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सत्र के शुरू होने में अब जब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं तो टूर्नमेंट को लेकर चर्चाएं जारों पर हैं। टीमों की स्ट्रैट्जी से लेकर खिताबी जीत की संभावना तक पर लोग बात कर रहे हैं। ऐसे में चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एक ट्वीट करके लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले दिग्गज स्पिनर ने निजी कारणों से टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला लिया था। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। अब वह एक और बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं। इसके बारे में भी भज्जी ने सोशल मीडिया पर ही लिखा है। भज्जी का इशारा किस तरफ यह किसी को नहीं पता लेकिन उनके लिखे मैसेज से लग रहा है कुछ बहुत बड़ा होने वाला है। भारतीय स्पिनर ने शनिवार को ट्विटर पर एक संदेश कर हर किसी को हैरानी में डाल दिया।

भज्जी ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ एक बात शेयर की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनको कुछ ऐसी बात पता चली है जो क्रिकेट की दुनिया में हंगामा मचाने वाला है। इतना ही नहीं उन्होंने तो कहा कि इस एक चीज के होने के बाद क्रिकेट हमेशा के लिए ही बदल जाएगा।
Herald