Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दीपक पूनिया की हालत बेहतर होने के बाद अस्पताल से छुट्टी

स्पोर्ट्स डेस्क। राष्ट्रीय शिविर के लिए पहुंचने पर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता पहलवान दीपक पूनिया को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और घर में क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके पूनिया (86 किग्रा) के अलावा नवीन (65 किग्रा) और कृष्ण (125 किग्रा) भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे।

आपको बता दे की ये तीनों सोनीपत के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के केंद्र में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा थे जिसके पहले पहलवानों को पृथकवास में रखा गया था। साइ ने ट्वीट किया, ''राष्ट्रीय शिविर के लिए सोनीपत पहुंचाने पर साइ के परीक्षण में पहलवान दीपक पूनिया पॉजिटिव पाए गए थे और अस्पताल में थे। अब डॉक्टरों ने उन्हें घर में पृथकवास की सलाह दी है क्योंकि उनकी स्थिति स्थिर है और उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे। जिला कोविड नोडल अधिकारी ने उनके घर में रहने को स्वीकृति दी है।


विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पूनिया तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस पहलवान को आगे के निरीक्षण के लिए एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। नियमों के अनुसार शिविर के लिए पहुंचने पर सभी कोचों और सहयोगी स्टाफ के साथ पहलवानों का अनिवार्य आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया था जिससे कि कोविड-19 संक्रमण का पता चल सके।



Herald