

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13 वें एडिशन का तीसरा मैच आज शाम को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और डेविड वार्नर की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के चलते इस बार आइपीएल का आयोजन भारत में नहीं बल्कि यूएई में कराया जा रहा है।

इस मुकाबले में मौसम साफ रहेगा. हालांकि, अबु धाबी की तरह ही यहां भी खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. साथ ही यहां भी शबनम (ओस) की अहम भूमिका होगी और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी का फैसला कर सकती है. पिच पर घास रहेगी. ऐसे में यहां तेज़ गेंदबाज़ों का बड़ा रोल हो सकता है. इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच खेला गया था, जिसमें तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिली थी. ऐसे में पिच को देखते हुए दोनों ही टीमें टीम में एक अतिरिक्त तेज़ गेंदबाज़ को जगह दे सकती हैं.

टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला सोमवार (21 सितंबर 2020) को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आइपीएल 2020 के तीसरे मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा।
Herald