

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तैयारियों की देखरेख के लिए दुबई में रखे गए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से जुड़े एक सदस्य को कोविड-19 के परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है. इस टी20 प्रतियोगिता का आयोजन 19 सितंबर से दस नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा. किसी भी खिलाड़ी के लिए किसी IPL टूर्नामेंट में पदार्पण करना एक बड़ा पल होता है. दिल्ली कैपिटल्स के तुषार देशपांडे और ललित यादव जब इस साल आईपीएल में खेलेंगे तो दोनों अपने करियर में एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे. इन दोनों खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में 20-20 लाख रुपये में खरीदा है.

ललित यादव ने कहा कि मैं घरेलू क्रिकेट से कुछ खिलाड़ियों को पहले से ही जानता हूं, जैसे इशांत भईया, शिखर भईया, रिषभ पंत और अब मैं बाकी लोगों को भी जान रहा हूं। मेरे जैसे युवा खिलाडि़यों के लिए आइपीएल काफी बड़ा मौका है और मेरी कोशिश है कि मैं अपने प्रदर्शन से अच्छा कर सकूं।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं और उनकी कप्तानी में ये टीम पिछले साल प्लेऑफ में पहुंची थी। इस टीम में बेहतरीन बल्लेबाज व गेंदबाज भी शामिल हैं जबकि टीम के कोच रिकी पोंटिंग हैं। अजिंक्य रहाणे और आर अश्विन भी इस साल टीम के साथ जुड़ गए हैं और इसकी वजह से टीम की ताकत और बढ़ गई है।
Herald