Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने एक साथ धोनी व वार्नर को पीछे छोड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-13 के 5वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रन से हराया। मुंबई ने रोहित शर्मा (80) की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए, जिसके बाद केकेआर टीम 9 विकेट पर 146 रन बना सकी। मुंबई की इस सीजन में 2 मैचों में यह पहली जीत है जबकि कोलकाता का यह सीजन का पहला ही मैच था। रोहित शर्मा अपने पुराने रूप में नजर आए और उन्होंने कोलकाता के खिलाफ मैच में कुल 6 छक्के जड़े। उन्होंने 54 गेंदों पर 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। वह ओपनिंग करने उतरे और चौथे विकेट के रूप में टीम के 177 के स्कोर पर आउट हुए, जिन्हें युवा पेसर शिवम मावी ने पैट कमिंस के हाथों कैच कराया। रोहित ने अपनी इस पारी में 6 छक्के भी लगाए और आइपीएल में 200 छक्के लगाने का आंकड़ा भी छू लिया।


आईपीएल में ये 18वां मौका था जब रोहित ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। ये बात उनके लिए खास और इस वजह से बन गई क्योंकि उन्होंने सीएसके के कप्तान MS Dhoni और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर दोनों को एक साथ पीछे छोड़ दिया। दरअसल एम एस और वार्नर ने आइपीएल में अब तक 17-17 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीते हैं। रोहित शर्मा ने अब दोनों को पीछे छोड़ दिया और वो इस खिताब को सबसे ज्यादा बार जीतने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।


आइपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने का रिकॉर्ड तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम पर है। उन्होंने अब तक कुल 21 बार ये कमाल किया है तो वहीं एबी डिविलियर्स इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं और उन्होंने 20 बार ये उपलब्धि अब तक अपने नाम की है। अब रोहित ने 18वीं बार ये कामयाबी हासिल करके तीसरे नंबर पर आ गए हैं।



Herald