Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुरेश रैना को चेन्नई सुपर किंग्स के व्हाट्सएप ग्रुप से हटाया गया-रिपोर्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अहम सदस्य सुरेश रैना यूएई पहुंचने के बाद निजी कारणों के चलते स्वदेश वापस आ चुके हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के लिए सुरेश रैना 'बेटे' की तरह हैं और उन्होंने बुधवार को कहा कि वह इस हरफनमौला की टीम में वापसी पर कोई फैसला नहीं कर सकते। श्रीनिवासन ने कहा कि रैना की सीएसके में वापसी पर कोई भी फैसला कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाला टीम प्रबंधन करेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबकुछ सही नहीं चल रहा है। जब से उनके दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, तब से ही टीम की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इन मुसीबतों में टीम के स्टार बल्लेबाज और उप-कप्तान सुरेश रैना का अचानक से वापस भारत लौटना भी शामिल है। हालांकि भारत पहुंचने के बाद रैना ने इस बात की उम्मीद जताई कि वो एक बार फिर से सीएसके टीम से जुड़ सकते हैं। लेकिन पूरे मामले में एक नया मोड़ आया है जिससे रैना की आईपीएल में वापसी मुश्किल लग रही है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट स्पोर्ट्स के मुताबिक, रैना के टीम छोड़ने के बाद उन्हें सीएसके के व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया गया है। हालांकि वो टीम मैनेजमेंट जिसमें एस एस धोनी, कोच फ्लेमिंग और सीईओ भी हैं उनसे टच में हैं और वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं। इससे पहले जब सीएसके के दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्य कोविड पॉजिटिव पाए गए थे तब रैना ने भारत वापस लौटने का फैसला किया था जिसकी वजह से सबको काफी हैरानी हुई थी।



Herald