

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के लिए सुरेश रैना 'बेटे' की तरह हैं और उन्होंने बुधवार को कहा कि वह इस हरफनमौला की टीम में वापसी पर कोई फैसला नहीं कर सकते। श्रीनिवासन ने कहा कि रैना की सीएसके में वापसी पर कोई भी फैसला कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाला टीम प्रबंधन करेगा। चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के लिए सुरेश रैना 'बेटे' की तरह हैं और उन्होंने बुधवार को कहा कि वह इस हरफनमौला की टीम में वापसी पर कोई फैसला नहीं कर सकते। श्रीनिवासन ने कहा कि रैना की सीएसके में वापसी पर कोई भी फैसला कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाला टीम प्रबंधन करेगा।

रैना पिछले हफ्ते कोविड-19 के 13 मामले सामने आने के बाद चेन्नै सुपरकिंग्स के दुबई में कैंप से भारत लौट आए थे। कोरोना पॉजिटिव आए खिलाड़ियों में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी शामिल थे। उनके ‘बायो बबल’ के कथित उल्लंघन के संबंध में कुछ विवाद था लेकिन इस खिलाड़ी ने इससे साफ इनकार किया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शुरू में रैना के जाने से नाराज थे लेकिन बाद में वह थोड़े नरम हो गए। ऐसा माना जा रहा है कि रैना ने श्रीनिवासन से बात की है और उन्हें पितातुल्य बताते हुए संकेत दिया कि वह शायद कैंप में वापस लौट सकते हैं।

रैना ने कहा चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) भी मेरा परिवार है और माही भाई (धोनी) मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह मुश्किल फैसला था।" उन्होंने कहा, ''सीएसके और मेरे बीच कोई समस्या नहीं है। कोई भी 12.5 करोड़ रुपए को पीठ नहीं दिखाएगा और किसी जरूरी कारण के बिना नहीं जाएगा। मैंने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन मैं अब भी युवा हूं और मैं आईपीएल में अगले चार-पांच वर्षों तक उनके लिए खेलना चाहता हूं।
Herald