Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुमित नागल यूएस ओपन मेन्स सिंगल्स के दूसरे दौर में पहुंचे

नई दिल्ली
भारत के युवा पुरुष एकल खिलाड़ी सुमित नागल ने मंगलवार को शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के दूसरे दौर में जगह बनाई। सुमित नागल ने यूएस ओपन के पहले दौर में अमेरिका के ब्रैडली क्लैन को मात दी। अब सुमित नागल का अगला मुकाबला डॉमिनिक थीम के साथ होगा।

सुमित ने अपने प्रतिद्वंदी ब्रैडली क्लैन से पहले दौर का मुकाबला 6-1, 6-3, 3-6, 6-1 से जीता। उन्होंने शुरुआती दोनों सेट अपने नाम किए लेकिन तीसरे सेट में ब्रैडली ने 6-3 से वापसी की। इसके बाद चौथे सेट में सुमित ने कोई गलती नहीं की और 6-1 से सेट जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

दूसरे राउंड में डॉमिनिक थीम से मुकाबला
23 वर्षीय सुमित 2013 के बाद किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ का मुकाबला जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। हरियाणा के 23 वर्षीय सुमित नागल का दूसरे राउंड में डॉमिनिक थीम से मुकाबला हो सकता है।

5 साल पहले भारत को मिक्स्ड डबल्स में मिला था खिताब
टूर्नामेंट में 5 साल से कोई इंडियन चैम्पियन नहीं बन सका है। भारत के लिए पिछली बार 2015 में लिएंडर पेस ने मिक्स्ड डबल्स में खिताब जीता था। भारत के लिए पहली बार महेश भूपति ने 1999 में मिक्स्ड डबल्स में जापान की आई सुगियामा के साथ यूएस ओपन खिताब जीता था।

The post सुमित नागल यूएस ओपन मेन्स सिंगल्स के दूसरे दौर में पहुंचे appeared first on Bhavtarini.