Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील के कोहली पर बयान से हुआ विवाद, अनुष्का ने दिया मुंहतोड़ जवाब

मुंबई। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की परफॉर्मेंस को लेकर अनुष्का शर्मा पर भद्दा कमेंट किया था। जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर सुनील गावस्कर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अब इस पूरे मामले में कंगना रणौत का रिएक्शन आया है। कंगना ने ट्वीट कर कहा, 'अनुष्का शर्मा तब चुप रहीं, जब मुझे धमकाया गया लेकिन आज वैसी ही मिसॉजनी (औरतों के खिलाफ द्वेष) का उन्होंने खुद सामना किया, मैं इस बात की निंदा करती हूं कि सुनील गावस्कर ने उन्हें इस तरह से क्रिकेट में घसीटा, लेकिन सिर्फ कुछ चीजों पर फेमिनिज्म दिखाना भी सही नहीं है।‘


गावस्कर ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर यह कमेंट दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के दौरान किया। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, 'मिस्टर सुनील गावस्कर, मैं आपसे कहना चाहती हूं कि आपका बयान काफी अप्रिय है। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि आप ऐसे बयान क्यों देते हो और एक क्रिकेटर के खेल के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार क्यों ठहराते हो। मैं यह अच्छे से जानती हूं कि आपने पिछले कुछ सालों में हर क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ की रिस्पेक्ट की है तो आपको ऐसा नहीं लगता है कि ऐसा मेरे साथ भी होना चाहिए।'


उन्होंने आगे लिखा कि मुझे यकीन है कि बीती रात से मेरे पति के प्रदर्शन पर कमेंट करने के लिए आपके जेहन में कई वाक्य और शब्द होंगे या आपके शब्द केवल तभी मायने रखते हैं जब उनमें मेरा नाम आया हो। उन्होंने कहा कि यह 2020 है और मेरे लिए चीजें अब भी नहीं बदली हैं। कब ऐसा होगा जब मुझे क्रिकेट में घसीटना बंद किया जाएगा और इस तरह की एकतरफा टिप्पणियां नहीं की जाएंगी?' रिस्पेक्टेड मिस्टर गावस्कर, आप एक महान खिलाड़ी हैं जिनका नाम भद्रजनों के इस खेल में ऊंचा स्थान रखता है। मैं बस आपको बताना चाहती थी कि जब आपने ऐसा कहा तो मुझे कैसा लगा।



Herald