Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुरेश रैना ने क्या चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर अकाउंट को अनफॉलो कर दिया !

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना इस बार आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं बावजूद इसके वो लगातार चर्चा में हैं. उनकी टीम सीएसके ने आईपीएल 2020 में जीत के साथ शुरूआत की थी लेकिन इसके बाद टीम की गाड़ी जीत की पटरी से उतरी गई. पहले राजस्थान रॉयल्स फिर दिल्ली कैपिटल्स ने हराया.


चेन्नई को इन दोनों मुकाबलों में सुरेश रैना का कमी काफी खली. बता दें, सुरेश रैना ने आईपीएल की शुरूआत से पहले ही निजी कारणों के चलते टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था. चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने रैना के फैसले पर नाराजगी जताई थी.


अब खबर है कि रैना और सीएसके में अनबन चल रही है. इन कयासों को बल तब मिला जब ये खबर आई कि सुरेश रैना ने ट्विटर पर सीएसके को अनफॉलो कर दिया है. हालांकि पड़ताल के बाद पता चला कि रैना ने सुपरकिंग्‍स के ट्विटर अकाउंट को अनफॉलो नहीं किया है.यह एक फेक न्यूज थी जो काफी तेजी से वायरल हुई.



Herald