

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस के इस संकट काल के बीच इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का जोश क्रिकेट प्रेमियों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है। शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले में पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने तूफानी सेंचुरी के साथ कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

केएल राहुल को एक नहीं बल्कि दो-दो मौके दिए। कोहली ने राहुल का पहला कैच तब छोड़ा जब वह 83 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और दूसरा मौका तब दिया जब राहुल 89 के स्कोर पर थे। राहुल ने भी इन दो मौकों का पूरा फायदा उठाया और 132 का स्कोर बनाया। राहुल के शतक की मदद से उनकी टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 206 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

फील्डिंग के बाद कोहली बल्लेबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पाए। वह सिर्फ 1 रन बनाकर शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर आउट हो गए। रॉयल चैलेंजर्स (RCB) की पूरी टीम 17 ओवर में 109 के स्कोर पर आउट हो गई। KXIP ने 97 रनों से मैच जीतकर आईपीएल (IPL) 2020 में जीत का खाता खोला।
Herald