

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है और इस बार किंग्स इलेवन पंजाब की नजरें पहली बार चैंपियन बनने पर है. किंग्स इलेवन पंजाब को अगर चैंपियन बनना है तो उसके तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का अच्छा प्रदर्शन काफी मायने रखता है. वैसे मोहम्मद शमी की नजरें आईपीएल के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी लगी हैं. उनका मानना है कि आईपीएल की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की तैयारी हो जाएगी.

आईपीएल के इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने वाले मोहम्मद शमी को बेटी आयरा की याद सता रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण बीते कई महीनों से मैं बेटी से नहीं मिल पाया हूं। वो तेजी से बड़ी हो रही है और मैं उसे बहुत मिस करता हूं। फिलहाल, उनकी बेटी पत्नी हसीन जहां के साथ रह रही हैं। शमी ने दिए इंटरव्यू में यह बात कही।

शमी ने कहा कि काफी लंबे वक्त बाद हमने क्रिकेट खेलना शुरू किया। टीम का हर खिलाड़ी मैदान पर लौटने से बहुत खुश है। हमने गुरुवार को प्रैक्टिस मैच खेला। इस दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। हर खिलाड़ी धीरे-धीरे लय हासिल कर रहा है। यहां आने से पहले मैं अपने फॉर्म हाउस में प्रैक्टिस कर रहा था। इसलिए यहां आने के बाद मुझे बहुत ज्यादा फर्क महसूस नहीं हुआ।
Herald