Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सैमसन ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, मैच में बना सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान की टीम ने आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत रॉयल तरीके से की है। कागज पर कमजोर मानी जाने वाली राजस्थान ने अपने पहले ही मैच में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त दे दी। स्टीव स्मिथ की कप्तानी में टीम ने 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर 16 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में दोनों तरफ से जमकर छक्कों की बरसात हुई और कई रिकॉर्ड बने।


राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में 16 रनों से जीत दर्ज की। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के लगाए, जिसको लेकर उनके फैन्स और हेटर्स के बीच सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक ओर जहां धोनी फैन्स का मानना है कि 'थाला' अपने पुराने रूप में लौट आए हैं, वहीं हेटर्स जानना चाहते हैं कि धोनी मैच लगभग गंवाने के बाद क्यों छक्के जड़ने लगे।


संजू सैमसन ने 19 गेंदों पर 50 रन बनाए जो आईपीएल का छठा संयुक्त सबसे तेज अर्द्धशतक है। इससे पहले सात खिलाड़ी क्रिस लिन, लोकेश राहुल, हरभजन सिंह, ओवेस शाह, डेविड मिलर, आंद्रे रसेल और रॉबिन उथप्पा ऐसा कर चुके हैं। लीग के सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड लोकेश (14 गेंद) के नाम दर्ज है। संजू ने इससे पहले 2017 में दिल्ली की ओर से खेलते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ 24 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। वहीं संजू की यह अर्द्धशतकीय पारी राजस्थान की ओर से दूसरी संयुक्त सबसे तेज पारी है। ओवैश शाह ने 2012 में बेंगलोर के खिलाफ 19 गेंदों पर ही 50 रन बनाए थे। टीम की ओर से रिकॉर्ड जोस बटलर (18 गेंद, 50 रन) के नाम है।



Herald