Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान के खिलाफ मिली हार से आहत हुए धोनी, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आखिरी ओवर तक कड़ी टक्कर देखने को मिली. बेहद ही रोमांचक इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रन से मात दी. मैच के बाद सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हार का ठिकरा गेंदबाजों पर फोड़ा. धोनी ने कहा है कि उनकी टीम को नो बॉल फेंकने का खामियाजा भुगतना पड़ा. चेन्नई ने पूरे मैच में तीन नो बॉल फेंकी जिसमें से दो नो बाल लुंगी नगिदी ने आखिरी ओवर में फेंकी जिन पर दो छक्के पड़े.


इस हार के बाद सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने इस हार के लिए सीधे तौर पर स्पिनरों की जिम्मेदार ठहराया। धोनी ने मैच के बाद कहा कि उन्हें बहुत अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, जो उन्हें नहीं मिली लेकिन उन्होंने रॉयल्स के गेंदबाजों को भी श्रेय दिया। धोनी ने कहा, ‘जब 217 रन का लक्ष्य हो तो हमें बहुत अच्छी शुरुआत की जरूरत थी जो हमें नहीं मिली। स्टीव (स्मिथ) और सैमसन ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।


उनके गेंदबाजों को भी श्रेय जाता है। उनके स्पिनरों ने बल्लेबाजों से गेंद को दूर रखकर अच्छा काम किया। हमारे स्पिनरों ने बहुत अधिक फुल लेंथ गेंद करके गलती की। अगर हम उन्हें 200 रन पर रोक लेते तो यह अच्छा मैच होता।’ बता दें कि मैच में चेन्नई के दोनों स्टार स्पिनरों पीयूष चावला और रविंद्र जडेजा ने मिलकर आठ ओवर में 95 रन लुटाए।



Herald