Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली के पास है दुनिया के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज, हैदराबाद के सामने होगी बड़ी चुनौती

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के इस सीजन का तीसरा मैच सोमवार को डेविड वॉर्नर की सनराइजर्स हैदराबाद और विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. हैदराबाद ने अभी तक एक बार खिताब अपने नाम किया, जबकि कोहली पिछली 12 कोशिशों में एक भी खिताब टीम को नहीं दिला पाए. हालांकि बैंगलोर टीम में कोहली , एबी डिविलियर्स सहित कई विस्‍फोटक बल्‍लेबाज हैं.आईपीएल 2020 का तीसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.


दोनों ही टीमों का इस सीज़न में यह पहला मैच है, ऐसे में दोनों ही जीत के साथ अपने अभियान का आगाज़ करना चाहेंगी. आरसीबी एक ऐसी टीम है, जिसमें दुनियाभर के सुपर स्टार्स मौजूद हैं। बावजूद इसके विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी कभी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है। आईपीएल 2020 ऑक्शन में आरसीबी ने कुल सात खिलाड़ी खरीदे। आरसीबी ने टॉप ऑर्डर बल्लेबाज आरोन फिंच, जोशुआ फिलिप और शहबाज अहमद को खरीदा।


इसके अलावा फिनिशर के रूप में पवन देशपांडे, ऑलराउंडर क्रिस मौरिस और इसुरु उडाना को भी आरसीबी ने खरीदा। आरसीबी ने दो विदेश तेज गेंदबाज केन रिचर्ड्सन और डेल स्टेन को भी अपनी टीम से जोड़ा। हालांकि, केन रिचर्ड्सन ने अपना नाम वापिस ले लिया है और उनकी जगह टीम में एडम जाम्पा को शामिल किया गया है आपको बता दे की आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सपना तोड़ दिया था. फाइनल में हैदराबाद ने कोहली की टीम को हराकर खिताब जीता था. सनराइजर्स की ओर से डेविड वॉर्नर ने 38 गेंदों में 69 रन की कप्तानी पारी खेली, वहीं टीम के स्कोर को 208 रनों तक पहुंचाने का काम बेन कटिंग्स ने किया था.



Herald