Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

निकोलस पूरन ने 'सुपरमैन' बन बचाया छक्का, महान जोंटी रोड्स ने सम्मान में झुकाया सिर

स्पोर्ट्स डेस्क। रविवार रात राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया था। लेकिन, इस मैच के परिणाम से ज्यादा चर्चा रही दो खिलाड़ियों की। राजस्थान के राहुल तेवतिया की बल्लेबाजी और पंजाब के निकोलस पूरन की फील्डिंग के सभी कायल हो गए। तेवतिया ने एक ओवर में 5 छक्के लगाकर बाजी पलट दी जबकि पूरन की फील्डिंग को क्रिकेटिंग इतिहास की सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग कहा जा रहा है। इस मैच में पंजाब के निकोलस पूरन की कमाल की फील्डिंग ने सभी का दिल जीत लिया। उनके इस प्रयास को दुनियाभर के लोगों ने सराहा है। बाउंड्री पर पूरन की छलांग को दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर रहे ओर टीम के कोच जोंटी रोड्स ने भी सलाम किया।

हालांकि, इस कैच पर बल्लेबाज आउट तो नहीं हुआ लेकिन टीम के लिए निकोलस पूरन ने पांच रन जरूर बचा लिए। मैच के दौरान टीम के फील्डिंग कोच व अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ फील्डर रहे दक्षिण अफ्रीका के महान जोंटी रोड्स ने खड़े होकर पूरन के सम्मान में सिर झुकाया।


पूरन की इस शानदार फील्डिंग की तारीफ मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ियों ने की। वहीं शॉट लगाने वाले संजू सैमसन पूरन के इस प्रयास से हैरान रह गए। इससे पहले पूरन ने बल्लेबज़ी में भी जलवा दिखाया था। उन्होंने सिर्फ आठ गेंदो में तीन छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन बनाए थे और टीम का स्कोर 220 के पार पहुंचाया था। हालांकि, पूरन की बल्लेबाज़ी और शानदार फील्डिंग भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी और राजस्थान ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़ कर लिया।



Herald