

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबकुछ सही नहीं चल रहा है। जब से उनके दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, तब से ही टीम की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इन मुसीबतों में टीम के स्टार बल्लेबाज और उप-कप्तान सुरेश रैना का अचानक से वापस भारत लौटना भी शामिल है।

कोविड-19 से संक्रमित दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ को छोड़कर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बाकी खिलाड़ी अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए प्रैक्टिस शुरू कर देंगे क्योंकि तीसरे दौर के टेस्ट के बाद उन सभी के परिणाम नेगेटिव आए हैं। इन नतीजों से फ्रेंचाइजी को बड़ी राहत मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की टूर्नामेंट 19 सितंबर से तीन शहरों दुबई, शारजाह और अबुधाबी में खेला जाएगा।

दीपक और ऋतुराज के अलावा चेन्नई टीम स्टाफ के 11 सदस्यों का अगले सप्ताह 14 दिन का पृथकवास पूरा होने के बाद दो बार परीक्षण किया जाएगा. अभ्यास शुरू करने से पहले उनके दो परीक्षण निगेटिव आने जरूरी हैं. इस बीच अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के टीम से जुड़ने में देरी को लेकर इस खिलाड़ी और सीएसके की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हो पाई. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह निजी कारणों से टूर्नामेंट से हट सकते हैं. विश्वनाथन ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
Herald