Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये भारतीय पूर्व क्रिकेटर लंका लीग में खेलने को तैयार !

स्पोर्ट्स डेस्क। पहली लंका प्रीमियर लीग (LPL) की तैयारियां जोरो पर हैं और इसका आयोजन 14 नवंबर से 6 दिसंबर तक किया जाएगा. पहले श्रीलंका क्रिकेट इसका आयोजन आईपीएल (IPL 2020) से पहले करना चाहता था, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्ध और बाकी दूसरे कारणों के चलते इस टी20 लीग को स्थगित कर दिया गया था किसी भी लीग के सफल आयोजन के लिए सितारा खिलाड़ियों का होना बहुत ही जरूरी है और अब एलपीएल को भी चर्चा मिलने की उम्मीद है कई भारतीय पूर्व खिलाड़ी इसमें खेलने के लिए तैयार हैं।

रिपोर्ट के अनुसार प्रवीण कुमार और मुनाफ पटेल के लीग में खेलने की उम्मीद है. बाकी खिलाड़यों में विव रिचर्ड्स, ब्रायन लारा, वसीम अकरम और शोएब अख्तर भी अलग-अलग टीमों के मेंटोर के रूप में दिख सकते हैं। इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप के चीफ अनिल मोहन ने पुष्टि की है कि मुनफ और प्रवीण इस टी20 लीग में खेलेंगे।


इतना ही नहीं 10 नवंबर तक इस लीग से और भी बड़े नाम जुड़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'आईपीएल के बाद और खिलाड़ी इससे जुड़ेंगे। हमें एसएलसी ने लिस्ट दी है और मुनफ पटेल और प्रवीण कुमार खेलने के लिए राजी हो गए हैं। पठान ब्रदर्स (इरफान और यूसुफ) भी खेल सकते हैं एलपीएल में।



Herald