

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के दूसरे रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को किंग्स इनेलवन पंजाब के खिलाफ जीत मिल गई. निर्धारत 20-20 ओवर में मैच टाई रहा. इसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ. जहां दिल्ली की टीम ने बाज़ी मार ली. लेकिन दिल्ली की जीत पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. क्रिकेट के कई पूर्व दिग्गज और फैंस आरोप लगा रहे हैं कि अंपायर की एक गलती के चलते पंजाब की टीम ये मैच हार गई. दरअसल अंपायर ने पंजाब के एक रन को शॉर्ट रन करार दिया. लेकिन स्लो मोशन रिप्ले में साफ-साफ देखा जा सकता है कि ये रन शॉर्ट नहीं था.

दरअसल नितिन मेनन ने पंजाब के एक रन को शॉर्ट रन करार दिया, लेकिन रिप्ले में पता चला कि ये रन शॉर्ट नहीं था। अंपयार के इस फैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भड़क गए और कहा कि अंपयार को मैन ऑफ द मैच देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दे की पंजाब को जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य मिला था। आखिरी 10 गेंदों में उसे जीत के लिए 21 रनों की दरकार थी। मंयक अग्रवाल काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और पंजाब को जीत की तरफ ले जा रहे थे। दूसरे छोर पर इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन थे।

19 ओवर में दिल्ली की ओर से गेंदबाजी करने कैगिसो रबाडा आए। मंयक ने उनकी दूसरी गेंद पर शानदार चौका जड़ा। अगली गेंद को उन्होंने दो रन पूरे किए। इसे अंपयार नितिन मेनन ने शॉर्ट रन करार दिया। नितिन के अनुसार जॉर्डन ने अपना पहला रन पूरा करते समय बल्ले को क्रीज के अंदर नहीं रखा। इस वजह से पंजाब को केवल एक रन मिला, लेकिन टीवी रिप्ले में साफ-साफ पता चल रहा था कि जॉर्डन ने क्रीज के अंदर बल्ला रखा था। इसका नतीजा ये हुआ कि मैच टाई हो गया और सुपर ओवर में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा।
Herald