

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट और बॉलीवुड का कॉकटेल बेहद हिट माना जाता रहा है। शर्मिला टैगोर-नवाब पटौदी, हरभजन सिंह-गीता बसरा, जहीर-सागरिका, युवराज-हेजल औऱ विराट-अनुष्का जैसी कई जोड़ियां खिलाड़ी और हसीनाओं के सफल रिश्ते पर मुहर लगाती रहीं हैं। अब खबरों की माने तो एक और क्रिकेटर बी-टाउन एक्ट्रेस के हाथों प्यार की पिच पर बोल्ड हो गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पृथ्वी शॉ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। पृथ्वी शॉ का नाम एक एक्ट्रेस से जुड़ रहा है और इसकी वजह भी उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर उस एक्ट्रेस के कमेंट्स ही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पृथ्वी एक्ट्रेस प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं। सिर्फ एक पोस्ट पर नहीं पृथ्वी शॉ के हर पोस्ट पर प्राची लाइक और कमेंट करती हैं। दोनों के बीच चैट पर ही लंबी बातें हो जाती है। पृथ्वी इंस्टाग्राम पर आईपीएल की तैयारियों से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं और इस पर प्राची सिंह के कमेंट्स देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं बता दें कि पार्ची सिंह फिल्म इंडस्ट्री में नई हैं और कलर्स चैनल पर आने वाले डेली सोप उड़ान में रोल निभा रही हैं। वे मॉडल और डांसर हैं। प्राची गजब का बैले डांस भी करती हैं।

पृथ्वी फिलहाल युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में जहां 19 सितंबर से आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज होना है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के साथ अपने सफर का आगाज करेगी। कोविड-19 महामारी के चलते पृथ्वी भी क्रिकेट से करीब 6 महीने दूर रहे। आईपीएल में वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखर धवन के साथ मिलकर पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं।
Herald