Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी की टीम को खल रही है रैना और रायडू के बिना बिखर गई बैटिंग

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के मौजूदा सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स के फैन बेहद निराश हैं. धोनी (Dhoni) की टीम को पहले तीन में से दो मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है. शुक्रवार को CSK को दिल्ली कैपिटल्स ने 44 रनों से करारी शिकस्त दे दी. जीत के लिए 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम सिर्फ 131 रन ही बना सकी.

आपको बता दे की लगातार दो हार के बाद अब टीम को सुरेश रैना और अंबाती राडयू जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की कमी खलने लगी है. मैच के बाद खुद कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि इन दो बड़े बल्लेबाजों के न होने से टीम पूरी तरह बिखर गई है. मैच के बाद धोनी भी बेहद निराश दिखे और कहा कि शुरू से ही उनका रन रेट बेहद कम था जिससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ गया.

मैच के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, 'हमलोग थोड़े बिखर गए हैं. कई अहम खिलाड़ियों की हमें कमी खल रही है. हमलोग टीम में सही संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं. यहां के हर विकेट थोड़े अलग हैं. टीम में सुरेश रैना और रायडू जैसे अहम खिलाड़ी नहीं हैं. ऐसे में इनके बिना टीम कॉम्बिनेशन तैयार करने में लगे हैं. हमलोग शुरुआत में कई खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं जिससे आने वाले मैचों में हमें परेशानी न हो. पिछले तीन मैचों में हमें काफी कुछ सीखने को मिला है. वैसे दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अच्छी गेंदबाज़ी की है'



Herald