Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली के कारण आग बरस रहा है संजू सैमसन का बल्ला, जानिए क्या है वजह

स्पोर्ट्स डेस्क। इस आईपीएल (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज बनकर उभरे हैं युवा संजू सैमसन . संजू ने अब तक केवल दो ही मैच खेले हैं लेकिन 214.86 के स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए हैं. दोनों बार उनके बल्ले से अर्धशतक निकला है. मैदान पर उतरते ही संजू सैमसन हर कौने में छक्के-चौकों की बरसात कर देते हैं. तेज बल्लेबाजी के मैच का रुख पलटने वाले संजू ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के पीछे भारतीय कप्तान विराट कोहली को श्रेय दिया है। संजू ने न्यूजीलैंड के दौरे पर कप्तान कोहली से की गई बातों को अपने बदलाव की वजह बताया। उनका कहना था कि जिस तरह की बातें उनको कप्तान ने बताई उसके कारण उनका पूरी नजरिया ही बदल गया। चेन्नई के खिलाफ संजू ने 32 गेंद पर 74 रन बनाए थे तो पंजाब के खिलाफ 42 गेंद पर 85 रन की पारी खेली थी।

"मैं बेहद गंभीर इंसान हूं। लगातार अपने भविष्य के बारे में सोचता रहता हूं कि किस दिशा में जा रहा हूं। मैं हमेशा इस बारे में सोचता रहता हूं कि मेरे जीवन में अभी कितने साल बचे हुए हैं। एक दिन तो सबको ही मर जाना है। इसी तरह से अगर मैं क्रिकेट खो रहा हूं तो मेरा भी करियर एक दिन खत्म हो जाएगा। इसको सोचते हुए मुझे ख्याल आया कि 10-12 साल के बाद मैं नहीं खेल पाउंगा। तो मैं फिट नहीं हूं तो मुझे खेल छोड़ देना चाहिए।"


"एक बेहद ही कमाल का अनुभव मेरे साथ हुआ जब मैं जिम में विराट कोहली के साथ था। मैंने उनसे पूछा था कि आप फिटनेस पर काम करते हुए इतनी ऊर्जा क्यों देते हैं। उन्होंने मुझसे पूछा, तुम कितने साल खेलने वाले हो, मैंने कहा-25 साल का हूं लगता है 35 साल तक खेलूंगा।उन्होंने मुझे कहा कि 10 साल के बाद आप जो भी चाहें कर सकते हैं केरल का खाना भी खा पाएंगे। जो भी चाहेंगे कर पाएंगे लेकिन 10 साल के बाद खेल नहीं सकते हैं तो इन 10 सालों में अपना सबकुछ क्यों ना दे दिया जाए। इस एक बाद ने मेरी सोच को ही बदल दिया।"



Herald