

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लिश काउंटी समरसेट से कहा कि वह इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट प्रतियोगिता के दौरान अपनी शर्ट पर शराब कंपनी का लोगो नहीं लगाएंगे। बाबर पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा समाप्त हाने के बाद समरसेट से जुड़े थे। उन्हें पिछले मैच में ऐसी शर्ट पहने हुए देखा गया जिसके पीछे शराब कंपनी का लोगो लगा था। इससे सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की, लेकिन पाकिस्तानी कप्तान के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की कि समरसेट के साथ उनके अनुबंध में उन्होंने स्पष्ट किया है वह किसी शराब कंपनी का लोगो लगाकर उसका प्रचार नहीं करेंगे।

आपकी जानकारी के बता दे की पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिमिटेड ओवर फॉर्मैट में कप्तान बाबर आजम समरसेट लौट चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खत्म होने के बाद बाबर वाइटैलिटी टी20 ब्लास्ट खेलने के लिए समरसेट लौटे। समरसेट की ओर से बाबर आजम ने पहला मैच खेला और इस दौरान एक बड़ा विवाद शुरू हो गया। दरअसल समरसेट की जर्सी पर स्पॉन्सरशिप लोगो लगे हुए हैं, जिसमें से एक लोगो एल्कॉहॉलिक ब्रांड का है। बाबर की जर्सी पर भी यही लोगो लगा था, जिसको लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स भड़क उठे।

वर्सेस्टरशर के खिलाफ बाबर ने इस मैच में 42 रनों की पारी खेली, लेकिन उनकी पारी से ज्यादा उनकी जर्सी की चर्चा हो रही है। बाबर की जर्सी पर शराब कंपनी का लोगो देखकर फैन्स खासे नाराज हो गए। बाद में पता चला कि बाबर की जर्सी पर यह लोगो गलती से रह गया था। समरसेट ने कहा कि अगले मैच से बाबर आजम की जर्सी पर यह लोगो नजर नहीं आएगा। बाबर ने समरसेट के लिए ओपनिंग मैच में 35 गेंद पर 42 रनों की पारी खेली।
Herald