

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के लिए सोमवार को उनका 37वां जन्मदिन बेहद ही खास रहा, जिसे उनके अभिनेता ब्वॉयफ्रेंड विष्णु विशाल ने सगाई की अंगूठी पहनाकर यादगार बनाया. विशाल दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार है. इस साल की शुरुआत में ज्वाला ने ट्विटर के जरिए विशाल के साथ अपने रिश्ते की जानकारी दी थी. ज्वाला ने 17 जुलाई को विशाल के जन्मदिन पर ट्वीट कर अपनी शुभकामनाएं दी थीं और अब तमिल फिल्मों के अभिनेता और निर्माता विशाल ने ज्वाला के जन्मदिन पर उनके साथ मंगनी की.

ज्वाला गुटा ने अपनी सगाई को सरप्राइज बताया है. ज्वाला ने ट्वीट करते हुए लिखा, "और यह पिछली रात हुआ, यह शानदार सरप्राइज था." ज्वाला ने अपने अब तक के जिंदगी के सफर को शानदार बताया. उन्होंने लिखा, "आज जब मैं अपने जीवन के बारे में सोचती हूं तो पता चलता है कि क्या शानदार सफर रहा है. आज मुझे अहसास हुआ कि आगे देखने के लिए काफी कुछ है, मेरे परिवार, आर्यन, दोस्त और काम. यह एक और खूबसूरत सफर रहेगा, मुझे भरोसा है."

ज्वाला ने अपने सगाई की खुशखबरी चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की। इतना ही नहीं विशाल ने सोशल मीडिया में सगाई की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, ''जन्मदिन की शुभकामनाएं ज्वाला। नई जिंदगी की शुरुआत। आओ सकारात्मक होकर हमारे, आर्यन, हमारे परिवारों, दोस्तों और आसपास के लोगों के बेहतर भविष्य की दिशा में काम करें। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।
Herald