Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग ने रोहित को आइपीएल का दूसरा बेस्ट कप्तान बताया, पहले नंबर पर इन्हें रखा

स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी निशाने पर हैं. धोनी इस मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और कहीं ना कहीं इस फैसले की वजह से सीएसके को 16 रन से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने तो यहां तक कह दिया है कि धोनी इस मैच में जीत की कोशिश ही नहीं कर रहे थे।


सहवाग से पहले गौतम गंभीर और केविन पीटरसन ने भी धोनी के निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के फैसले की आलोचना की है. सहवाग ने इस लीग के दो सबसे सफल कप्तान के बारे में बात करते हुए कहा कि वो रोहित शर्मा को आइपीएल में MS Dhoni के बाद दूसरा बेस्ट कप्तान मानते हैं।

सहवाग ने एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से केकेआर के ओपनर बल्लेबाजों सुनील नरेन व शुभमन गिल साथ ही नीतिश राणा के खिलाफ जो रणनीति बनाई थी वो कमाल की थी। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा ही कहा है कि रोहित शर्मा इस लीग में एम एस के बाद बेस्ट कप्तान हैं। जिस तरह से वो खेल को समझते हैं और उसे देखते हुए बदलाव करते हैं वो आउटस्टैंडिंग है।



Herald